बजरंग धाम हर हर महादेव की जयकारे से गूंजा परिसर ,भगवान शिव का जलाभिषेक करने उमडे श्रद्धालु

 


बजरंग धाम हर हर महादेव की जयकारे से गूंजा परिसर ,भगवान शिव का जलाभिषेक करने उमडे श्रद्धालु

बालको महाशिवरात्रि पर सबसे अधिक श्रद्धालु बजरंग के पंचमुखी हनुमान एवं शिव मंदिर में भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं भगवान शिव स्थान पर जलाभिषेक करने के लिए बाहर से मंगलवार को ही मंदिर जाने के लिए घर से निकल गए थे बजरंग धाम में शिव स्थान में जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं ने जल लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पदयात्रा शुरू किया बुधवार को  ही श्रद्धालु का मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया है



सुबह 4:00 बजे तक मंदिर के सामने लंबी कतार लगी थी ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर का पट खुलते ही भक्तों ने हर हर महादेव के जयकारे लगाए और बजरंग धाम में शिव स्थान पर जलाभिषेक किया यह सिलसिला देर शाम तक जारी रही मंदिर में सुबह से शाम तक भक्तों की भारी भीड़ रही श्रद्धालुओं की इतनी अधिक बढ़ गई कि श्रद्धालु मंदिर के पीछे से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे भगवान को जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालु कई घंटे कतार में खड़े होकर जलाभिषेक करने के लिए इंतजार करते रहे जलाभिषेक करने हर हर महादेव का जयकारा करते हुए शिव भक्ति में लीन रहे 


बजरंग धाम  के भक्तों  के द्वारा शिव मंदीर में विधि विधान से  पूजा अर्चना की रुद्र अभिषेक कर आरती सभी शिव भक्तों ने मिलकर बड़ी श्रद्धा पूर्वक हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए शिव भक्ति में लीन हो गए । श्रद्धालु ने भोलेनाथ के दरबार में माथा टेक कर परिवार की सुख शांति और समृद्धि की कामना की वहां के भक्तों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भोग भंडारा का भी आयोजन किया हुआ था जिसमें सभी शिव भक्त शामिल होकर सभी ने प्रसाद ग्रहण किया

Author

Arambh Suddi Kannada News True Newses And Stories Telecasting

Experienced journalist focused on global news, trends, and untold stories — with a commitment to accuracy and impact.

0/Post a Comment/Comments